Punjab Election 2022: AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन 18 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
चंडीगढ़, 24 दिसंबर: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने इस लिस्ट में सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से जसरविंदर सिंह, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, लुधियाना सेंट्रल से अशोक 'पप्पी' प्रसार, को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा खेमकरन से सरवन सिंह धुन को, श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस को, बाबा बक्काला से दलबीर सिंह टोंग को, सरदुलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली को, सतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर को, छब्बेवल से हरमिंदर सिंह संधू को , बालाचौर से संतोष कटारियार को, बाघा पुराना से अमरिंदर सिंह सुखानंद को , भूचो मंडी से मस्टर जगसीर सिंह को , जैतू से अमोलक सिंह को , पटियाला रूरल से डॉक्टर बलवीर सिंह को टिकट दिया है।

इससे पहले 10 दिसंबर को आप ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पठानकोट विधानसभा सीट पर विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहेल, दिना नगर (एससी) से शमशेर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। कादियां विधानसभा सीट से जगरूप सिंह शेखावन, बटाला से शेर्री कलसी, फतेहगढ़ चूरियां से बलबीर सिंह पन्नू, अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप, अमृतसर साउथ से डॉक्टर इन्द्रबीर सिंह निज्जर, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, करतारपुर (एससी) से डीसीपी बलकार सिंह, शाम चौरासी (एससी) से डॉक्टर रावजोत सिंह, नवां शहर से ललित मोहन 'बल्लू' पाठक, खरार से अनमोल गगन मान और लुधियाना ईस्ट से दलजात सिंह 'भोला' ग्रेवाल को कैंडिडेट घोषित किया है।

पार्टी ने आतम नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, पायल (एससी) से मानविंदर सिंह ज्ञासपुरा, जीरा से नरेश कटारिया, श्रीमुक्तसर साहिब से जगदीप सिंह 'काका' बरार, फरीदकोट से गुरदित सिंह शेखां, रामपुरा फुल से बलकार सिंह सिद्धू, राजपुरा से नीना मित्तल, सिनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा, समाना से चेतन सिंह जोरमाजरा, लुधियाना नॉर्थ से मदन लाल बग्गा, गिल (एससी) से जीवन सिंग संगोवाल, लांबी से गुरमीत सिंह खुदियां, गन्नौर से गुरलाल घनौर, भादौर (एससी) से लाभ सिंह उग्योक, भोआ (एससी) से लालचंद कटरुचक और जंदियाला (एससी) से हरभजन सिंह को टिकट दी है।












Click it and Unblock the Notifications