पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त, अकाली दल के ये दिग्गज "आप" में हुए शामिल
पंजाब में अकाली दल के कई बड़े नेता अपनी पार्टी को झटका देते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। पंजाब अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का मुख्यमंत्री भगवंतमान ने स्वागत किया। इन सभी नेताओं को आप की सदस्यता दिलाई गई।

AAP की जन-समर्थक गतिविधियों से प्रभावित होकर ये पूर्व अकाली नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आप में शामिल होने से पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त हुई है।
मालवा जोन अध्यक्ष हरपाल जुनेजा एवं उनके पिता प्रख्यात समाज सेवी भगवान दास जुनेजा हैं, वो पंजाब आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके अलावा पंजाब के यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरलाल भंगू, गुरशरण सिंह छीना, यूथ अकाली दल के माझा जोन के अध्यक्ष भी पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications