"जो 75 सालों में नहीं हुआ हमने 1.5 साल में कर के दिखाया", विकास क्रांति रैली में गरजे केजरीवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता सुखबीर बादल और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के गढ़ बठिंडा के मौड़ मंडी में आयोजित विकास क्रांति रैली में पहुंचे।

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां 1125 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नए बस स्टैंड और ऑडिटोरियम के नीव का पत्थर रखा। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।

Kejriwal

भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा शिअद, बीजेपी और कांग्रेस ने बीते 75 सालों में पंजाब के लिए क्या किया तो किसी के पास कोई जवाब नहीं होगा। पर यदि आप उन्हीं लोगों से पूछो कि बीते डेढ़ साल में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान की सरकार ने आपके लिए क्या किया तो वो आपको पूरी लिस्ट बता देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि अब तक किसी पार्टी ने पंजाब में कुछ काम किया ही नहीं था। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। सत्ता में आने के तीन महीनों के अंदर ही सभी को मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हो गई थी।

अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल से कहा, "भगवंत मान की सरकार ने सबसे बड़ा काम किया बिजली मुफ्त कर दी।" उन्होंने लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप बताओ हुई या नहीं बिजली मुफ्त। केजरीवाल ने कहा, "यहां जिनका भी बिजली बिल जीरो आता हो वो हाथ उठाएं।" कार्यक्रम में आए लगभग सभी लोगों ने हाथ उठा कर केजरीवाल की बातों का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+