अंग्रेजिन का पंजाब के 'लव' से LOVE! गांव में आकर रचा ली शादी, नहीं जानते एक-दूजे की भाषा
कपूरथला। विदेशी बहू लाने में पंजाबी हमेशा आगे रहे हैं। अब यहां कपूरथला के गांव फत्तूढींगा के रहने वाले युवक ने अमेरिकन से शादी रचाई हैं। युवक का नाम लवप्रीत है, जिससे फेसबुक पर अमेरिकन लेडी को "लव" हो गया। दोनों को एक-दूसरे की भाषा अच्छे से नहीं आती है, लेकिन अपनी जिंदगी एक-दूजे के नाम कर दी है।

कपूरथला के गांव फत्तूढींगा की खबर
लवप्रीत सिंह लवली के करीबियों ने बताया कि, लवप्रीत सिंह लवली दुबई में नौकरी करता था। उसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती अमेरिका की रहने वाली स्टीवट से हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक पहुंच गई। लवप्रीत के कहने पर स्टीवट ने अमेरिका से भारत की उड़ान भरी। वह कपूरथला के गांव फत्तूढींगा आई, जहां 28 मार्च को गांव के गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति-रिवाज से लवप्रीत से ब्याह रचाया।

लोगों का उमड़ रहा हुजूम
विदेशी बहू के चर्चे जब गांव में होने शुरू हुए तो लोग देखने जुटने लगे। वहीं, लवप्रीत की फैमिली को अपने बेटे की पसंद भा गई। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि, दूल्हा-दुल्हन एक-दूजे की भाषा नहीं जानते। दुल्हन स्टीवन तो बिल्कुल भी हिंदी या पंजाबी नहीं जानती। वहीं, लवप्रीत भी गूगल ट्रांसलेटर की मदद से बातें समझता और उसे समझाता। लवप्रीत की फैमिली से स्टीवन की बातें इशारों-इशारों में होती हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि, स्टीवन बहुत जल्द यहां के कल्चर में ढल जाएगी। उसे अच्छी कुकिंग आती है।

जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है
लवप्रीत के करीबी ने बताया कि, शादी के वक्त अमेरिकन दुल्हन ने अपनी कलाइयों में लाल चूड़ा और गुलाबी रंग का सूट पहना था। वह जंच रही थी। लवप्रीत के ताया ने कहा कि, हमारे यहां पुराने बुजुर्गों की कहावत है कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, ऐसा ही हुआ है लवप्रीत के साथ। न तो बहू को पंजाबी समझ आती है और न हमारे परिवार को इंग्लिश का ज्ञान है।

यह बोलीं लवप्रीत की मां
लवप्रीत की मां बेटे की विदेशी से शादी पर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि, अभी बहू की भाषा समझने में परेशानी होती है लेकिन धीरे-धीरे आपस में सब घुल-मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications