पंजाब में 3 दिन पहले संगरूर के सांसद बने 77 वर्षीय सिमरनजीत मान को कोरोना हुआ, रेफर

संगरूर। पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद बने सिमरनजीत मान बीमार हो गए हैं। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रविवार से चेकअप कराने के बाद दवा लेकर आराम कर रहे थे। सेहत ठीक नहीं होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई।

77-year-old Simranjit Mann, who became the MP of Sangrur Punjab, found coronavirus positive

एसएमओ डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि, 77 वर्षीय सिमरनजीत मान की तबीयत काफी खराब है। उन्हें पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें बुखार के साथ चेस्ट इंफेक्शन है। उनकी उम्र और हार्ट सर्जरी के कारण भी अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, सिमरनजीत के सोशल मीडिया पर भी इस बात की सूचना दी गई कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। उनके समर्थकों के मुता​बिक, वह 7 दिन एकांतवास में रहेंगे।

77-year-old Simranjit Mann, who became the MP of Sangrur Punjab, found coronavirus positive

संगरूर का उपचुनाव जीतकर चौंकाया ​था
सिमरनजीत सिंह मान ने हाल ही में संगरूर का उपचुनाव जीतकर सबको चौंका दिया ​था। वह खालिस्तान समर्थक माने जाते हैं। वह 33 साल पहले 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह सरकार के दौरान भी पंजाब की तरनतारन सीट से पहली बार सांसद चुने गए थे और तब जेल में रहते हुए ही उन्होंने वो चुनाव जीता था। कहा जाता है कि, वह तब इस बात पर अड़ गए थे कि अपनी तीन फुट लंबी कृपाण (तलवार) के साथ ही संसद में प्रवेश करेंगे। लंबी जद्दोजहद के बाद भी उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। जिसका विरोध जताते हुए उन्होंने सदन की किसी बैठक में हिस्सा लिए बगैर ही अपनी सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+