पंजाब: भगवंत मान के साथ 6 मंत्री लेंगे कैबिनेट मंत्री की शपथ, कुछ विभागों पर फंसा पेंच
चंडीगढ़, 13 मार्च 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद 16 मार्च के भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 16 विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसका फ़ायदा भी आम आदमी पार्टी को हुआ क्योंकि भगवंत मान जट्ट सिख समुदाय से आते हैं, सियासी ऐतबार से ये समुदाय काफ़ी असरदार मानी जाती है। अरविंद केजरीवाल के भगवंत मान को सीएम प्रोजेक्ट करने से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 78% सीटों पर एकतरफा जीत हासिल कर ली। ग़ौरतलब है कि भगवंत मान भी धूरी सीट से 45 हजार वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी दलबीर गोल्डी को मात दी।

खटकड़ कलां गांव में शपथ ग्रहण समारोह
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि, राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां शपथ ग्रहण समारोह होगा। आपको बता दें की इससे पहले मुख्यमंत्री की शपथ राजभवन में ही होती रही है। 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होगा। सूत्रों की मानें तो भगवंत मान के साथ सिर्फ छह मंत्री ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। पहले 17 कैबिनेट मंत्री के शपथ लेने की ख़बर आ रही थी। सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि गृह विभाग को लेकर पार्टी में पेंच फंसा हुआ है।

भगवंत मान के साथ 6 मंत्री लेंगे शपथ
आम आदमी पार्टी आलाकमान कुंवर विजय प्रताप को गृह मंत्रालय देना चाह रही है। वहीं पार्टी के कुछ विधायक चाह रहे हैं कि हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा में से किसी एक को गृहमंत्री बनाया जाए। पंजाब में 92 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी कैबिनेट के गठन पर चर्चा तो कर रही है लेकिन आप के सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान एक साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाना नहीं चाह रही है। क्योंकि मंत्री पद देने से पहले आलाकमान सभी पहलुओं को देते हुए विभाग का ज़िम्मा संबधित मंत्री को देना चाहती है। यही वजह है कि 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान के साथ छह मंत्री ही शपथ लेंगे।

गृह विभाग की ज़िम्मेदारी पर फंसा पेंच
पंजाब में सियासी समीकरणों के देखते हुए आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। लेकिन पार्टी के पुराने नेता जो चुनाव के दौरान पार्टी के साथ खड़े रहे, पार्टी उन्हें उचित इनाम से नवाज़ना चाह रही है। यही वजह है कि कुछ विभागों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इन विभागों में सबसे प्रमुख गृह विभाग भी शामिल है। कुंवर विजय प्रताप को गृह मंत्रालय मिलने की चर्चा तेज़ है, बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग उनके तजुर्बे को देखते हुए पार्टी आलाकमान उन्हें गृह मंत्रालय दे सकती है।
Recommended Video

नए मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी
आम आदमी पार्टी के जीतने के बाद पंजाब में नए मंत्रिमंडल के गठन की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है। इस बाबत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के होने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा के साथ बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों की मानें जल्दबाज़ी में पार्टी आलाकमान कैबिनेट गठन को लेकर कोई फैसला नहीं लेना चाहती। कैबिनेट में अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, कुलतार सिंह संधवा, हरजोत बैंस और बलजिंदर कौर को शामिल करने की चर्चा तेज है।
ये भी पढ़ें: मालवा क्षेत्र जीतने से मिलती है पंजाब की सत्ता, प्रदेश की सियासत से जुड़ी 4 रोचक बातें












Click it and Unblock the Notifications