पंजाब में 39.62 लाख लीटर शराब सीज, आचार संहिता लगने के बाद 329.49 Cr की वस्तुएं की गईं जब्त

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। यहां 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग और उससे जुड़ी बॉडीज खासा सक्रिय हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू का कहना है कि, पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से उचित कार्रवाई की गई।

पंजाब में 329.49 करोड़ की चीजें जब्‍त की गईं

पंजाब में 329.49 करोड़ की चीजें जब्‍त की गईं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के मुताबिक, पंजाब में चुनावी माहौल के मद्देनज़र, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में 5 फरवरी तक 329.49 करोड़ की कीमत की वस्तुएं ज़ब्त की गई हैं। उन्‍होंने बताया कि, ये वस्‍तुएं अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से की गई कार्रवाई में जब्‍त की गईं। उन्‍होंने कहा कि, हमारी निगरानी टीमों ने 22.34 करोड़ की 39.62 लाख लीटर शराब जब्त की।

39.62 लाख लीटर शराब हुई जब्त

39.62 लाख लीटर शराब हुई जब्त

चुनावी माहौल के बीच पंजाब में 39.62 लाख लीटर शराब जब्त होना एक बड़ी घटना है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि, टीमें लगातार सक्रिय हैं। जहां कहीं भी शराब या अन्‍य नशीले पदार्थ मिल रहे हैं, वहां से वे जब्‍त कर लिए जाते हैं। शराब की ही तरह ही अन्य नशीले पदार्थ भी जब्‍त किए जा रहे हैं।

करोडों की बेनामी नकदी भी जब्त की गई

करोडों की बेनामी नकदी भी जब्त की गई

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के दिन से बीते 5 फरवरी तक पंजाब में इनफोरसमेंट विंगों की तरफ से 280 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 23.06 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी जब्त की गई है। हालांकि, वो कार्रवाई इससे अलग बताई जा रही है, जो पंजाब के मुख्‍यमंत्‍री चन्‍नी के भांजे के यहां हुई थी। वहां से ईडी को कई करोड़ रुपए मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+