पंजाब में 1 दिन में 37 नए कोरोना मरीज मिले, कुल संक्रमित अब तक 6 लाख पार, देखिए ताजा आंकड़े

चंडीगढ़। पंजाब में बीते रोज 37 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ सूबे में अबतक कोरोना से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6,00,061 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, उपरोक्त 6 लाख मरीजों में से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 58,4326 हो गई है। बीते रोज 24 घंटे में यहां 26 मरीज ठीक हुए थे। इसके अलावा कल जितने मरीज पंजाब में नए मिले थे, उनमें सबसे ज्यादा 12 मरीज जालंधर में मिले हैं।

37 new corona patients were found in Punjab in 1 day, total infected so far crossed 6 lakhs

अब तक 16480 लोगों की जान जा चुकी
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, सूबे में अब तक संक्रमण से मारे गए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16480 हो गया है। साथ ही नवांशहर में ऑडिट के दौरान 6 पुरानी मौतों की वजह कोरोना से हुई मान लिए जाने और पटियाला में 24 घंटे में एक मरीज की संक्रमण से मौत होने के बाद आंकड़ा बढ़ा। बहरहाल, यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 310 है।

37 new corona patients were found in Punjab in 1 day, total infected so far crossed 6 lakhs

पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना की बात की जाए तो लुधियाना जिले में 2 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। संक्रमण दर 0.02 फीसदी दर्ज की गई। जिले के अब तक 85385 मरीज कोविड को हरा चुके हैं। एक्टिव केसों में 1 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि अन्य मरीज ठीक होते जा रहे हैं। एक डॉक्टर ने बताया कि, यहां कोरोना-डेंगू के भी 2-2 केस मिले हैं। वहीं, सर्वे में 596 घरों में लारवा मिला है। इसके अलावा बीते रोज जिले में 4558 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+