VIDEO: कुत्तों पर 'कुरुक्षेत्र', सरेआम मां-बेटी की जूतों से पिटाई, तमाशा देखते रहे लोग
पुणे। कुत्ते के बच्चों को लेकर पुणे का एक पॉश सोसायटी कुरुक्षेत्र में बदल गया। यहां एक व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी को बुरी तरह से मारा-पीटा और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। शर्मसार करने वाली बात ये है कि जब वो व्यक्ति उन मां-बेटी को थप्पड़ और जूतों से मार रहा था उस वक्त वहां खड़े लोग तमाशा देख रहे थे।

पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि 18 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी ने मां-बेटी को 10 चांटे और 5 जूते मारे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
मामला पुणे के कोथरुड इलाके के एक हाईप्रोफाइल सोसायटी का है। यहां रहने वाला मिलिंद काले नाम का व्यक्ति ने 20 साल की सेजल श्रॉफ और उसकी मां के साथ बुरी तरह से मारपीट की। सेजल ने बताया कि दो महीने पहले उसकी कालोनी में एक कुतिया ने चार बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के कुछ दिन बाद ही कुतिया की मौत हो गई थी। उसके बाद उसके बच्चों को सेजल ने पाल लिया था।
सेजल और उसकी मां उन बच्चों को खाना देती थीं जिसका सोसाइटी के कई लोगों ने विरोध करते थे। रविवार को आरोपी मिलिंद काले ने उन बच्चों को हटाने के लिए महानगरपालिका की डॉग स्क्वाड टीम को बुला लिया।
सीसीटीवी में कैद हो गया वीडियो
मिलिंद काले द्वारा की गई मारपीट का पूरा वीडियो सोसायटी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मिलिंद ने पहले दोनों महिलाओं को धमकी दी और फिर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारपीट में सेजल का एक दांत भी टूट गया।












Click it and Unblock the Notifications