Rare White Cobra : पुणे में मिला दुर्लभ सफेद नाग, देखिए VIDEO
बारिश के मौसम में सांपों के निकलने की खबरें आम हैं, लेकिन पुणे जिले के भोर में दुर्लभ सफेद नाग मिलना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। स्नेक कैचर ने दुर्लभ सांप को पकड़कर वन विभाग की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। इससे पहले नागपुर में भी ऐसा ही एक दुर्लभ सफेद सांप मिला। एक शख्स के घर से पकड़े गए सफेद सांप को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था।

Albino Cobra के नाम भी जाना जाता है ये सफेद नाग
पुणे जिले के भोर में मिले दुर्लभ सफेद नाग की लंबाई साढ़े 4 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। इस सांप को Albino Cobra के नाम से भी जाना जाता है। सर्प प्रेमी पंकज गाडे ने सांप को पकड़कर वन विभाग की मदद से उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया।

नागपुर में मिला था ऐसा ही दुर्लभ सफेद सांप
इससे पहले ऐसा ही सफेद सांप नागपुर में मिला था। वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सर्पमित्रों ने उज्ज्वल नगर, बहादुर रोड में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से एक दुर्लभ एल्बिनो सांप को पकड़ा था। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया था। सफेद सांप घर के बरामदे में बने एक गड्ढे में छिपा हुआ था। काफी ढूंढने के बाद सांप मिल सका था।

भारत में पाई जाती हैं सांपों की 275 प्रजातियां
बता दें, देश में सांपों की करीब 275 प्रजातियां रहती हैं। यह संख्या धरती पर किसी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है। इसमें रसेल वाइपर, कोबरा और क्रेट्स जैसी प्रजातियां मिलेंगी। ये प्रजातियां समुद्रों, रेगिस्तानों से लेकर पहाड़ी इलाके तक में पाई जाती हैं। भारत में पाए जाने वाले सांपों में से ज्यादातर तो जहीरीली नहीं होते या फिर कम जहरीली होते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनका जहर इतना घातक होता है कि पल भर में इंसान की जान चली जाए।












Click it and Unblock the Notifications