मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो 3 कारों पर चढ़ा ट्रक, लोग 50 फीट दूर तक गिरे, 5 मरे
Maharashtra News, पुणे। महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक से ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से शुक्रवार सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। ट्रक बेकाबू हो दौड़ते हुए पलटा। पलटने के बाद वहां से गुजर रही कारों के ऊपर जा गिरा। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में 3 महिलाएं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए और घायलों को हॉस्पीटल भेजा। वहीं, शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। जिस ट्रक ने कारों को रौंदा वह पुणे से मुंबई जा रहा था और सीमेंट से भरा था।

1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज
ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों में टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थीं कि आवाज़ 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। टक्कर से एक कार में बैठ तीन महिलाएं सड़क पर छिटककर आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक कार तो करीब 50 फ़ीट दूर एक खेत में जा गिरी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और टुकड़े यहाँ-वहां सड़क पर बिखर गए। ट्रक ने सबसे पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी थी, जिसमे 2 लोग सवार थे।

एक्सप्रेसवे पर लगा ज़बरदस्त जाम
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर के ज़रिये वाहनों में फंसे कुछ शवों को निकाला गया। कुछ घायल लोगों को खालापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और मुंबई भी रैफर किया गया। हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर ज़बरदस्त जाम लग गया। जेसीबी और क्रेन मशीनों की मदद से पलटे हुए वाहनों को राह से हटाया जाने लगा।

खंडाला बोर घाट के आडोशी बोगदे में मोड़ पर खोया नियंत्रण
चश्मदीदों ने बताया कि सीमेंट का ट्रक आज सुबह साढ़े दस बजे के पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहा था।इस दौरान खंडाला बोर घाट के आडोशी बोगदे में मोड़ के पास नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना हुई। पुणे से मुंबई की ओर जा रहा ट्रक पलटी हो कर पुणे की ओर जाने वाले मार्ग पर जा गिरा। वहां से गुजरने वाली तीन कार के ऊपर ट्रक जा गिरा।

एक ही समय में तीन कार दुर्घटनाग्रस्त
इस हादसे में एक ही समय में तीन कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के दौरान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां भी एक मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications