पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला 82 लाख का सोना

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पक एक महिला को गिरफ्तार कर 81 लाख 75 हजार 32 रुपए के तस्करी के सोने जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई सीमा शुल्क विभाग ने गुरुवार को किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला से तीन किलो सोना जब्त किया गया है।

Gold worth eighty two lakhks recovered from woman on Pune airport

बेबी शिवजी वाघ ऐसा सोना तस्करी करनेवाली महिला का नाम है। यह महिला एअर इंडिया के विमान से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दाखिल हुई थी। सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों को महिला पर संदेह हुआ था, महिला के सामानों की तलाशी करने पर उसके पास से चार प्लास्टिक बैग में 3 किलो 280 ग्राम वजन के सोना बरामद किया गया।

सोने का पेस्ट बनाकर प्लास्टिक की थैली में लाया गया था। उसने यह सोना बाहर देश से लाया था। सीमाशुल्क अधिकारियों द्वारा महिला से पूछताछ शुरु है। यह कार्रवाई सह आयुक्त के. आर. रामा राव, उपायुक्त हर्षल मेटे, अधीक्षक सुधा अय्यर, एस.आर. सोमकुवर, पी.पी. करवंडे, विकास पोमन, निरीक्षक अमजद शेख, बी.एस. हगावणे, जी.एस. जोशी, क्रांति कुमार, हेड कॉन्सटेबल डी. एन. नाटक, ए.एन. भट की टीम ने की।

ये भी पढ़ें- सुबह सत्संग सुनने के बाद करते थे चोरी की प्लानिंग, पुलिस के जाल में फंसे चोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+