महाराष्ट्र: भाजपा नगरसेवक की निर्मम हत्या, घटना से इलाके में फैली दहशत
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के बीड जिले के आंबेजोगाई में भाजपा के नगरसेवक विजय शेषेराव जोगदंड की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने शुक्रवार देर रात करीब 8 बजे इस वारदात को अंजाम दिया है। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जोगदंड की इलाज के दौरान मौत हो गई। जोगदंड की हत्या राजनीतिक दुश्मनी के चलते हुई है क्या, या इसके पीछे और कोई वजह है। इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार आंबेजोगाई स्थित भाजपा के नगरसेवक विजय शेषेराव जोगदंड पर रविवार पेठ में पानी के टंकी के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस हमले में जोगदंड गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में आंबेजोगाई शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जोगदंड की हत्या परली वेस में हुए झगड़े के चलते होने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है। हत्या के बाद आंबेजोगाई इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की वजह से इलाके में भय का माहौल है। शहर में नगरसेवक की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-पुणे: 40 लाख फिरौती न देने पर व्यापारी की हत्या, लाश को झाड़ियों में फेंका












Click it and Unblock the Notifications