प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में महिला यात्री से रेप, पति ने खोजा तो टॉयलेट में बेहोश पड़ी मिली

प्रतापगढ़, 20 मार्च: खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है। यहां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के वकत पीड़ित महिला का पति सामान लेने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर गया हुआ था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 Woman allegedly physical attack in the toilet of the waiting room at Pratapgarh railway station

क्या है पूरा मामला
अंतू थानाक्षेत्र में गड़वारा इलाके की एक महिला अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने लिए शुक्रवार देर रात प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में रुक गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। शनिवार सुबह महिला का पति खाने-पीने का सामान लेने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वो वापस लौटा तो उसकी पत्नी अपनी जगह पर नहीं मिली।

वेटिंग रूम के टॉयलेट में बेसुध पड़ी मिली
पत्नी को ना पाकर शख्स ने इधर-उधर खोजने के बाद ये सोचकर कि टॉयलेट न गई हो, वो वहां जाता है तो टॉयलेट के अंदर पत्नी बेसुध अवस्था मे पड़ी मिलती है। किसी तरह पत्नी सामान्य होती है तो बताती है कि शौचालय में घुसने के बाद पीछे से शौचालय कर्मी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़िता की नजर आरोपी पर पड़ी तो पति को बताया जिसके बाद उसका पति आरोपी युवक से भिड़ गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अन्ना का स्टेशन के बाहर ही घर है। विवाद की जानकारी मिलते ही उसके घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने आरोपी अन्ना को वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया, 'नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+