प्रतापगढ़: डॉल्‍फिन के कत्‍ल का Shocking वीडियो आया सामने, खून से लाल हो गया नहर का पानी

Rare Gangetic dolphin killed in Pratapgarh: प्रतापगढ़। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में बेरहम इंसानों की अमानवीय तस्‍वीर सामने आई है। शारदा नहर में बहकर आई एक डॉल्‍फिन (Gangetic dolphin) को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। उसे कुल्‍हाड़ी से लाठी डंडों से तब तक मारा गया जब तक वह मर नहीं गई। इस अमानवीय घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) के आधार पर वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर के दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, गंगा डॉल्फिन दुर्लभ प्रजाति की मछली है। यह विलुप्‍ति की कगार पर है।

Recommended Video

    प्रतापगढ़: डॉल्‍फिन के कत्‍ल का Shocking वीडियो आया सामने, खून से लाल हो गया नहर का पानी
    watch Rare Gangetic dolphin killed in Pratapgarh video goes viral

    31 दिसंबर की है घटना, वीडियो हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नहर में डॉल्फिन मछली को गांव के दबंग कुल्हाड़ी व डंडों से बेरहमी से मार रहे हैं। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोठारिया गांव के पास शारदा सहायक नहर का बताया जा रहा है। घटना 31 द‍िसंबर की बताई जा रही है। युवकों ने डॉल्‍फिन को ऐसे मारा कि उसके खून से नहर लाल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है गंगेटिक डॉल्फिन

    बता दें, केंद्र सरकार ने डॉल्‍फिन को 1972 में भारतीय वन्य जीव संरक्षण कानून के दायरे में लाया था। डॉल्फिन स्तनधारी और नेत्रहीन जलीय जीव होती है। इसे सन ऑफ रिवर भी कहा जाता है। 5 अक्टूबर 2009 को गंगेटिक डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+