प्रतापगढ़: एसडीएम ने कहा- जाहिल वकीलों ने जीप में ही बना लिया बंधक

प्रतापगढ़। दिल्ली के बाद यूपी के प्रतापगढ़ में वकीलों की दबंगई सामने आई है। लालगंज तहसील में आयोजित बैठक में एक अधिवक्ता से नोकझोंक के बाद एसडीएम ने वकीलों को जाहिल और गंवार कह दिया। आक्रोशित वकीलों ने एसडीएम को सरकारी जीप में बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक एसडीएम सरकारी जीप में शीशा बंद किए बैठे रहे।

ruckus between lawyers and sdm in pratapgarh

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लालगंज तहसील में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम विनीत उपाध्याय और संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं के बीच बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के बीच में किसी मामले में एसडीएम की एक वकील से बहस शुरू हो गई। आरोप है कि एसडीएम ने आवेश में आकर वकीलों को जाहिल और गंवार कह दिया।

वकीलों ने गाड़ी को घेरा

एसडीएम की बात से वकील भड़क गए। हंगामा बढ़ते देख एसडीएम बैठक से बाहर आ गए और अपनी गाड़ी में बैठकर तहसील से बाहर जाने लगे। इसी बीच वकीलों ने गाड़ी को घेर लिया और विरोध में नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे तक वकीलों ने एसडीएम की गाड़ी को घेरे रखा और एसडीएम गाड़ी के अंदर बैठकर किताब पढ़ते रहे। मामले की जानकरी पर डीएम ने वकीलों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद वकीलों ने एसडीएम की गाड़ी को जाने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+