'छम्मक छल्लो जरा...' गाने पर दरोगा ने लगाए ठुमके तो कभी बार बाला से लिपटे, अब SP ने किया सस्पेंड
प्रतापगढ़, 03 जून: बार बालाओं के साथ स्टेज पर डांस करते हुए यूपी पुलिस के एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दरोगा राजेश कुमार यादव स्टेज पर 'छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो' के गाने पर बार बालाओं के साथ लिपट-लिपट कर नाचते नजर आ रहे है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रतापगढ़ एसपी ने दरोगा के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।
Recommended Video

बता दें कि दरोगा राजेश यादव प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने में तैनात था, जिन्हें वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांगीपुर थाने में तैनात एक सिपाही का घर गाजीपुर में है और बुधवार को सिपाही का तिलक था। इस तिलक कार्यक्रम में सांगीपुर थाने में तैनात दरोगा राजेश यादव भी पहुंच गए। दरोगा राजेश यादव बिना अनुमति के तिलक समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर दरोगा ने 'छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो' के गाने पर बार बालाओं संग जमकर ठुमके लगाए।
गुरुवार को दरोगा का जब डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी सतपाल अंतिल ने मामला संज्ञान ले लिया। उन्होंने सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर को जांच करने को कहा। सीओ की प्राथमिक जांच में पता चला कि दरोगा ने ना तो छुट्टी ली थी और न ही अनुमति लेकर गया था। यह पता चलते ही एसपी ने दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर सीओ लालगंज को विस्तृत जांच करने को कहा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कितने लोग गाजीपुर तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जिसके बाद से थाने के अन्य पुलिसकर्मियों की जान भी आफत में आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications