Pratapgarh: किशोरी की हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंकी, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Pratapgarh News, प्रतापगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है, यहां एक किशोरी का शव खून से लथपथ गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर फतनपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Pratapgarh Latest News: body found of a girl in pratapgarh

बताया जा रहा है कि किशोरी शुक्रवार शाम से लापता थी। वहीं, किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसपी ने भारी पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मामला फतनपुर थाना इलाके के सुरवा मिश्रपुर गांव का है। गांव निवासी अमर बहादुर पटेल की 21 वर्षीय बेटी सुनीता पटेल शुक्रवार शाम को घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं लगा।

शनिवार की सुबह सुनीता का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के बीच मेड़ पर मिला। शव मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह का पता लगा रही है।

पहले अंदेशा जताया जाता रहा कि फावड़े से सुनीता के सिर पर प्रहार किया गया होगा, लेकिन शव देखने पर पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई। इस मामले में अमर बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तो वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+