कोरोना का खौफ: घर के सामने कब्र खोदकर दफना दिया हिंदू महिला का शव, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़, अप्रैल 29: उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का एक वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दावा क‍िया गया कि कोरोना के डर के चलते एक परिवार ने जेसीबी मशीन मंगवाकर अपने घर के सामने कब्र खोदी और हिंदू महिला के शव को दफना दिया। हांलाकि, महिला कोरोना संक्रमि‍त थी या नहीं, इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं हुई थी। वीड‍ियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए घर कोई नहीं था, इसलिए सबकी सहमति के बाद ही घर के सामने शव को दफनाया गया है। मामले में क‍िसी अधिकारी का फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

pratapgarh hindu woman body buried due to corona fear video viral

दो द‍िन से घर में पड़ा था महिला का शव

पूरा मामला प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली के उगापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय महिला की मौत 27 अप्रैल को शाम 6 बजे हुई थी। उसका शव घर में ही दो द‍िनों तक पड़ा रहा। दुर्गंध आने पर गांववालों ने मृतक महिला की बहन से अंतिम संस्कार के बारे पूछा। उसने कहा कि उसका पति मुंबई में काम करता है, उसके आने के बाद ही वो दाह संस्कार करेंगे। इसके अलावा उसने खेत और गंगा किनारे दाह संस्कार के लिए मना कर दिया था, लेकिन गांव वालों ने इस पर आपत्ति जाता दी क्योंकि शव को और ज्यादा देर रखा नहीं जा सकता था। इसके बाद सबकी सहमति से महिला के शव को घर के सामने ही दफना दिया गया।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ वीडियो

शव को दफनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अधि‍कार‍ियों को गांववालों ने बताया कि महिला के अंतिम संस्कार के लिए घर कोई नहीं था, इसलिए सबकी सहमति के बाद ही घर के सामने शव को दफनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+