प्रतापगढ़: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने कुएं में कूद कर दी जान, पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मुकदमा

प्रतापगढ़। छेड़खानी से आहत होकर एक 16 साल की छात्र ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। छात्र की मौत की खबर से इलाके में हड़कंम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो आक्रोशित परिजनों ने तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद वे शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। बता दें कि छात्रा के पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Pratapgarh: A minor girl allegedly extreme step by jumping into a well

मामला प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना स्थित एक गांव का है। गांव निवासी 11वीं क्लास की छात्रा ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। यह कदम छात्रा ने दबंगों की छेड़खानी से तंग आकर उठाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि गांव के तीन युवक आए दिन उससे छेड़खानी करते थे। बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। पीड़िता की मां की माने तो तीनों युवकों ने पिछले छह महीने से इसी तरह छात्रा का जीना दुश्वार कर रखा था, लेकिन परिवार के लोग लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करा रहे थे।

ऐसे में आरोपियों के हौंसले और बढ़ गए। यही वजह है कि दबंगों के करतूत के चलते छात्रा बहुत ही आहत हो गई और मौत को गले लगा लिया। परिजनों के मुताबिक, रात को गुन्नू तिवारी ने घर में घुसकर छात्रा को छेड़ा। वहीं, सुबह डब्बू सिंह और गुड्डू ने घर पर चढ़कर परिवार को धमकाया। दबंगो की दबंगई से तंग आकर छात्रा ने घर के सामने कुएं में कूद कर जान दे दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंच गईं। पिता की शिकायत पर बाघराय पुलिस ने तीनों युवक गुड्डू, डब्बू और गुन्नू के विरुद्ध छेड़खानी, आत्महत्या के लिए उसकाना और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि 16 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गुड्डू को हिरासत में लिया गया है। बाकी दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+