Pratapgarh: 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या, मंगेतर ने होने वाली दुल्हन को उतारा मौत के घाट
25 जून को जिस जोड़े का मंगल विवाह होने वाला था, उसमे से होने वाली दुल्हन अब इस दुनिया में नहीं रही तो उसका मंगेतर जेल की सलाखों के पीछे है। आखिर क्या वजह हो सकती है इस हत्या के पीछे, पुलिस जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस के लिए अपराध पर अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बीते 24 घंटे में हुई चौथी हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में शादी के पूर्व एक 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती को मौत के घाट उतारने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका मंगेतर ही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या
बता दे कि पट्टी कोतवाली के कठार गांव में मंगेतर ने युवती की उसके घर के पास ही गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद मंगेतर ने भी सई पुल से नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसको बचा लिया। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

Recommended Video

हत्यारे ने किया आत्महत्या का प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका करिश्मा और आरोपी रिंकू की 25 जून को शादी होनी थी। शादी के पूर्व आज मंगेतर रिंकू ने करिश्मा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। हत्या किस वजह से हुई इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही शादी के पूर्व आज घर से उठी बेटी की अर्थी से पूरा परिवार गमजदा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications