भारतीय मूल के उद्योगपति को टैक्स चोरी के मामले में देने पड़ सकते हैं 13 करोड़ डॉलर
नई दिल्ली, 02 सितंबर। स्विट्जरलैंड की सर्वोच्च अदालत में इस मामले पर सुनवाई चल रही थी. अदालत ने कहा है कि हिंदुजा को लॉसैन के विभागों को बीती हुई तारिख से करीब 13.7 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में देने पड़ सकते हैं. देश की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक लॉसैन के फेडरल ट्रिब्यूनल ने 17 अगस्त को ही हिंदुजा की संपत्ति को फ्रीज करने के फैसले को सही ठहराया था.

उन पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय विभागों के प्रति 2008 से 2017 के बीच जितने कर्ज का दावा किया था असल में वो कर्ज उससे कहीं ज्यादा है. फ्रांसीसी अखबार 24 ह्यूरेस के मुताबिक मामला तब सामने आया जब जेनेवा स्थित हिंदुजा परिवार के आवास पर काम करने वाले लोगों के बीच मानव तस्करी और ब्याजखोरी के आरोप लगे.
कैसे सामने आया मामला
तीन साल पहले इन आरोपों की जांच शुरू की गई थी. इसी जांच के सिलसिले में एक सरकारी वकील ने टैक्स विभाग के अधिकारियों को बताया कि हिंदुजा अभी भी जेनेवा में ही रहते हैं. हिंदुजा ने उस समय दावा किया था कि वो 2007 से मोनैको में रह रहे थे.
उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्हें आइल ऑफ मैन स्थित एक ट्रस्ट से किए गए गोपनीय भुगतान से लाभ मिला था. इस ट्रस्ट ने उनकी संपत्ति का मूल्य गलत बताया था, जिसकी वजह से उनकी कर-देयता कम हो गई थी. मई 2019 में जेनेवा के कॉलोनी नाम के भव्य इलाके में स्थित उनके निवास पर छापा मारा गया और वहां से तिजोरियां, कंप्यूटर और कागजात जब्त कर लिए गए.
चल रही है जांच
उसके बाद उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई ताकि कोलैटरल के रूप में 15 करोड़ फ्रैंक के मूल्य की संपत्ति रहे. बाद में फेडरल अदालत ने इस राशि को कम कर दिया. फ्रांसीसी अखबार के मुताबिक यह मामला अभी भी लंबित है क्योंकि अभियोजन पक्ष द्वारा शुरू की गई आपराधिक जांच अभी भी चल रही है.
हिंदुजा को 2000 में स्विट्जरलैंड की नागरिकता मिल गई थी और वहां के कानून के तहत वो निर्दोष माने जाने के हकदार हैं. उनके एक वकील जेवियर ओबरसन ने फोन कॉल और ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया.
प्रकाश हिंदुजा अपने तीन भाइयों के साथ मिल कर हिंदुजा समूह चलाते हैं. समूह आईटी, मीडिया, ऊर्जा, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है और उसके लिए कुल मिला कर 1,50,000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं. फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक इस समय "हिंदुजा बंधुओं" की संपत्ति का कुल मूल्य 15.4 अरब डॉलर है.
सीके/एए (एपी)
Source: DW












Click it and Unblock the Notifications