Pilibhit News: तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
Road Accident News Pilibhit Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी है। सोमवार रात हुए इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
असम हाईवे पर गजरौला इलाके में कैंच के पास हादसा हुआ। बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाई हसीब और सलीम समेत तीन लोगों की मौत हुई है। ई-रिक्शा से टकराने के बाद बस की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। इसी से रोडवेज बस की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि बस बहराइच से आ रही थी।

ई-रिक्शा सवार साकिद पुत्र रियास्त अली, हसीब पुत्र सलीम व नईम पुत्र सलीम निवासी नौगंवा पकड़िया पीलीभीत से पूरनपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों की जान चली गई। तीनों युवक बैटरी बनाने का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। नंबर प्लेट से बस की पहचान हुई है।
UP News:'मौत खींचकर लाई थी, आमिर नानी के घर था', मां ने रो-रो कर बताई चार मासूमों के मौत की कहानी
थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications