UP News:'मौत खींचकर लाई थी, आमिर नानी के घर था', मां ने रो-रो कर बताई चार मासूमों के मौत की कहानी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नदी में डूबने से चार मासूमों की मौत हो गयी है। पांच लोगों में सिर्फ एक की जान बचाई जा सकी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चंद रोज पहले घर में ईद त्यौहार का जश्न था, अब मातम पसर गया है।
शुक्लागंज के चंदनघाट पर गंगा में डूबने से रतिरामपुरवा निवासी चार बच्चों की मौत हो गयी है। बेटे राजबाबू और बेटी नाजिया बानो को यादकर मां अफशरून निशां का रो-रो कर बुरा हाल है। अफशरून निशां की जेठानी समेरू भी दो बेटों की मौत से बार-बार बेहोश हो रही है। उसने बताया कि मेरे बेटों मोहम्मद मुनाजिर और आमिर उर्फ रियाज को मौत यहां तक खींच लाई। दोनों बेटे लखनऊ के लवकुशनगर में अपने नानी के यहां थे। वह बेटी जैनब के साथ यहां थी। ईद के अगले दिन भतीजों ने बच्चों को फोन कर कहा था कि यहीं आ जाओ, ईद मनाएंगे। क्या पता, यह मेरे बच्चों की आखिरी ईद होगी।

UP Board Calendar 2024-25: यूपी बोर्ड का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा
रतिरामपुरवा निवासी नियाज ने बताया कि छोटे भाई सलमान के बच्चों राजवाबू, नाजिया बानो के साथ उनके बच्चे मुनाजिर, आमिर व पांच साल की बेटी जैनब भी शनिवार सुबह चंदनघाट पर गंगा नहाने गई थी। पांचों गंगा में डूबने लगे थे। यह देख मोहल्ले के एक किशोर ने गंगा में छलांग लगाकर बेटी जैनब को बचा लिया। वह बच्चा मेरी बेटी के लिए खुदा बनकर आया। बता दें चारों बच्चों को शनिवार शाम को कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शनिवार की शाम कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया ईदगाह के बगल में स्थित कब्रिस्तान में चारों बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चार बच्चों का जनाजा एक साथ देख सभी की आंखें भर आईं। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा रहा।












Click it and Unblock the Notifications