Lok Sabha Chunav: पीलीभीत से दो बार के सांसद वरुण गांधी क्या छोड़ देंगे मैदान? हो रही यह चर्चा
Varun Gandhi News Uttar Pradesh: वरुण गांधी और पीलीभीत सीट लगातार चर्चा में हैं। भाजपा, सपा और बसपा सभी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में क्या होगा वरुण गांधी का अगला कदम? क्या वह कहीं और से चुनाव लडेंगे? ऐसी तमाम अटकले तेज हो गई हैं।
सभी पार्टियों ने घोषित किए उम्मीदवार पीलीभीत लोक सभा सीट से भाजपा समेत सपा-बसपा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके है। सपा ने भगवत सरन गंगवार और बसपा ने अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

खामोश हैं वरुण
पीलीभीत में पहले चरण में चुनाव है। नामांकन करने की आखिरी तिथि कल यानी बुधवार है। ऐसे में वरुण गांधी पर सबकी नजरें हैं। वह अभी भी खामोश हैं। क्या करेंगे ये किसी को पता नहीं है। ऐसे में तमाम चर्चाएं चल रही है।
क्या खत्म होगा तीन दशकों का दबदबा
वरुण गांधी को लेकर पीलीभीत में यह भी चर्चा है कि वो इस बार यहां से चुनाव नही लड़ेंगे। वह कहीं और जा सकते है। करीब तीन दशक से इस सीट पर गांधी परिवार का दबदबा है। वरुण गांधी यहां से दो बार सांसद रहे हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी पीलीभीत से छह बार सांसद रह चुकी हैं।
सरकार का किया विरोध वरुण गांधी पिछले कुछ समय से सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। शायद इन्हीं वजहों से पार्टी ने उनका टिकट काटकर जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया। जितिन यूपी सरकार में मंत्री हैं और पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications