यूपी: पीलीभीत में बुखार होने के बाद एक परिवार के तीन बच्चों की गई जान, बीमारी का पता नहीं लगा सके हैं डॉक्टर

पीलीभीत, 8 नवंबर। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से उबर रहे उत्तर प्रदेश में डेंगू और जीका वायरस के मरीज रोज ही मिल रहे हैं। वहीं रहस्यमयी बुखार से पीलीभीत में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। तीन दिनों में तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पीलीभीत जिले में जहानाबाद क्षेत्र के उस गांव में पहुंची जहां यह घटना हुई है। चिकित्सा अधिकारियों ने मामले की जांच की लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर इतनी जल्दी तीनों बच्चों की जान किस बीमारी से गई। परिवार का कहना है कि तीनों बच्चों को तेज बुखार आया था। चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

Three children of one family no more after high fever

जहानाबाद क्षेत्र में बुखार होने के बाद दो भाइयों और एक बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार को तेज बुखार से ग्रस्त चार साल की लक्ष्मी की मौत हो गई। शुक्रवार को लक्ष्मी के छोटे भाई की जान गई थी। वहीं, गुरुवार को चचेरे भाई गोविंद की मौत बुखार आने के बाद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इस मामले के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार और आसपास के घरों के लोगों के खून के सैंपल्स लिए हैं। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि घटना पर जानकारियां जुटाई गई हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक किसी भी वायरस के संक्रमण का पता नहीं चल पाया है। अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर लोकेश गंगवार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए गांव में अभियान चलाया जा रहा है।

कानपुर में जीका वायरस के 10 नए मरीज मिले
कानपुर सिटी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने जीका वायरस से ग्रस्त 10 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जीका संक्रमित मरीजों की संख्य 89 हो गई है। सबसे पहले वायु सेना का अधिकारी कानपुर के चकेरी क्षेत्र में संक्रमित पाया गया था। इसके बाद इस क्षेत्र से लगातार जीका वायरस के मरीज मिल रहे हैं। चकेरी क्षेत्र के मोहल्लों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का काम स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+