Pilibhit: सड़क पर खून में लथपथ पड़े थे दंपति और मासूम, SDM शिखा शुक्ला ने कार से भिजवाया अस्पताल
SDM Shikha Shukla: पीलीभीत जिले की एसडीएम शिखा शुक्ला ने शुक्रवार को इंसानियत की मिसाल पेश की। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि माधोटांडा मार्ग पर सिद्ध बाबा के करीब एक अज्ञान वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति और मासूम बच्चा सड़क पर तड़प रहे थे।
इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर दंपति की मदद के लिए आगे नहीं, बल्कि तामशबीन बने रहे। इस बीच वहां से गुजर रहीं कलीनगर की एसडीएम शिखा शुक्ला ने अपनी गाड़ी रुकवाई। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए SDM शिखा शुक्ला ने आनन-फानन में अपनी गाड़ी से दंपति और मासूम बच्चे को अस्पताल भिजवाया।

इसके बाद वो खुद एक राहगीर की बाइक पर बैठकर अस्पताल गईं। एसडीएम ने जिला अस्पताल में दंपति और मासूम बच्चे को इलाजे के लिए भर्ती कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहात तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पीलीभीत जिले के माधोटांडा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायलों को देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हालांकि, इस दौरान दंपति की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इस दौरान एसडीएम शिखा शुक्ला कलीनगर की ओर से वहां पहुंची तो भीड़ के बीच दंपति और मासूम को लहूलुहान देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। एसडीएम के निर्देश पर गार्ड और चालक ने घायलों को कार में बैठाया और अस्पताल भेज दिया।
घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद एसडीएम खुद बाइक सवार राहगीर से मदद लेकर अस्पताल पहुंची। उधर, घायल दंपती और बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाने वाली एसडीएम शिखा शुक्ला की चारों और तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications