Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pilibhit Lok Sabha Chunav: जज्बे को सलाम, दादी-दादा स्कूटी से करने पहुंचे मतदान, बोले- 'देशहित में वोट जरूरी'

Pilibhit Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान प्रारंभ होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली।

गर्मी का मौसम है और दोपहर में तेज धूप का सामना करना पड़ेगा ऐसे में अधिकतर मतदाता सुबह ही मतदान कर अपने घर वापस लौटने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक कई मतदान केद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

pilibhit-lok-sabha-election-2024-salute-to-the-spirit-grandparents

मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने थोड़ी देर पहले अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पत्नी के साथ वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

कृष्ण अवतार कंसल ने बताया कि उनकी पत्नी पर से चल नहीं सकती हैं। ऐसे में मतदान जरूरी था जिसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर ड्रमंड इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए पहुंचे।

यह दौरान लोगों स्कूटी पर बैठे दादा दादी को देखकर लोग हैरान रह गए। मतदान करने जा रहे हैं लोगों ने जब दादा-दादी से सवाल किया तो कृष्ण अवतार कंसल द्वारा बताया गया कि 'देशहित में मतदान बहुत जरूरी है, सभी लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए।'

मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद बुजुर्ग दंपति ने मतदान किया। केंद्र पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी उनका सहयोग किया गया। इस दौरान वृद्ध दंपति को देखने वाले के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। अब वृद्ध दंपति का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि यदि दादा-दादी की तरह अन्य लोग भी अपने वोट के प्रति जागरुक रहें तो जहां वोटिंग में इजाफा देखने को मिलेगा वहीं लाेकतंत्र में एक अच्छी सरकार का भी चयन हो सकेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+