नीतीश-लालू पर शाह ने ली चुटकी, कहा जीरो प्लस जीरो भी जीरो ही होता है
पटना। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। इस चुनाव में भाजपा की साख दांव पर लगी है। ऐसे में शाह इसे खास अहमियत दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव से इतने दिन पहले से वो दावा कर रहे हैं कि वहां उनकी सरकार बनेगी।

पटना के गांधी मैदान में शाह ने खूब हुंकार भरी। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत का हुंकार भरा तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने जेडीयू और आरजेडी के गठजोड़ पर चुटकी लेते हुए कहा कि ज़ीरो प्लस ज़ीरो, ज़ीरो ही होता है।
बिहार का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जहां भाजपा की लहर को रोकने के लिए सभी पार्टियां एक साथ आ रही हैं तो वहीं भाजपा मोदी के करिश्मे को बिहार में भुनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की ओर से की जा रही जनता परिवार की कोशिशों पर शाह ने कहा कि मैं लालू जी से कहना चाहता हूं ज़ीरो प्लस ज़ीरो, ज़ीरो ही होता है। कोई गठजोड़ बना लो, कोई मायने नहीं रखता, कुछ नहीं होने जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications