'बाहरवाले' के चक्‍कर में पत्‍नी ने किया 'घरवाले' का कत्‍ल, जानिए पूरा मामला

पटना। अक्सर यह देखा जाता है कि जब भी पति और पत्नी के बीच 'वो' आ जाता है तब से संबंधों के बीच दरार पैदा हो जाती है। यह दरार कभी-कभी एक बड़े वारदात को अंजाम देती है। जी हां ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना में सामने आया है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्‍या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया और पत्‍नी सहित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Women, Lover Held For Killing Husband in Patna

हुआ यूं कि पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड के दहीभता गांव के रहने वाले अनिल कुमार की शादी आज से लगभग 20 वर्ष पहले पटना जिले के ही नीलम (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद इन दोनों का संबंध ठीक-ठाक था। दोनों के दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी बेटी मीना जब बड़ी हुई तो उसको पढ़ाने के लिए गांव के ही एक मास्ट सर्वोत्तम कुमार उर्फ विक्की को बुलाया गया। वहीं अनिल मजदूरी करता था। जिसकी वजह से वह सुबह होते ही घर से निकल जाता था और देर शाम लौटता था।

इसी का फायदा उठाकर विक्की जब मीना को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आता था तो मीना की मां से खूब बातचीत करता था। धीरे-धीरे यह बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों प्‍यार में पड़ गए। फिर क्या था प्रेम का इजहार होते ही दोनों एक दूसरे के साथ हमबिस्तर भी हो गए। यह सिलसिला काफी दिनों तक चला। विक्की रोजाना सुबह उसके घर आता था और दिन भर बच्चे को पढ़ाने के बहाने दिन भर अपनी प्रेमिका नीलम के साथ रहता था। लेकिन एक दिन नीलम का पति अनिल काम खत्म हो जाने की वजह से घर जल्दी ही वापस आ गया।

जैसे ही वह घर पहुंचा वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी और मास्टर दोनों आपत्तिजनक हालत में एक दूसरे से लिपट कर सोए हुए थे। जिससे देखते ही वह गुस्से में आकर पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर धुनाई करने लगा। तो उसकी पत्नी नीलम और उसके प्रेमी दोनों ने मिलकर घर में रखें रस्सी से उसकी गला घोटते हुए हत्या कर दी। वहीं मृत पति के लाश को पलंग के नीचे छुपा कर रख दिया। और यह दोनों घर में ताला बंद कर बाहर निकल गए। उसके बाद इन दोनों ने एक प्लान बनाते हुए देर रात पूरे गांव में यह हल्ला कर दिया कि उसके पति ने घर के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की बात सुनकर मौके पर पहुंचे सभी ग्रामीणों ने गले में रस्सी के निशान को देख कर यह माना कि वाकई अनिल ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी। जांच के दौरान अनिल की बेटी ने मामले की सच्चाई बताते हुए अपनी मां नीलम और मास्टर विक्की के बीच चल रहे संबंधों का खुलासा कर दिया। बेटी द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद पुलिस में अनिल की पत्नी नीलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस मामले की सारी सच्चाई बताते हुए इस हत्याकांड में अपने आप को गुनाहगार मानते हुए गुनाह कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+