समलैंगिक युवक ने धोखे से की शादी, हकीकत सामने आई तो पत्नी को दिया तीन तलाक
पटना।
बिहार की राजधानी पटना में एक शख्स ने युवती को धोखे में रखकर पहले शादी की और पोल खुलने पर तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम-2019 की धारा-7 के तहत न्याय मांगते हुए थाने में पति और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
क्या है पूरा मामला
मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का है। पीड़िता ने बताया, 'चार जुलाई को उसकी शादी हारून नगर निवासी हामिद रहमान के साथ हुई थी। हामिद के पिता खालिद रहमान ने मेरे पिता से कुछ महीने पहले पांच लाख रुपए कर्ज लिए थे। जब कर्ज वापसी की बात की गई तो उन्होंने हामिद और मेरी शादी का प्रस्ताव रख दिया और कहा कि सात लाख रुपए और एक कार दे दीजिए, हम बेटे का विवाह आपकी बेटी के साथ करा देंगे। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से हमारी शादी हो गई।

समलैंगिक निकला पति
युवती ने बताया कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो पति उसके पास नहीं आने से बचता था। कुछ समय में उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। युवती ने बताया, 'जब तक मैं कुछ फैसला लेता, तब तक उसने फोन कर तीन तलाक बोल दिया और डाक से लेटर भेज दिया कि वह उसे हमेशा के लिए अलग कर रहा है।'

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने गर्दनीबाग थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसओ अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications