कल्युगी 'सावित्री' ने प्रेमी संग की पति की निर्मम हत्या

पटना। एक सावित्री वो हैं जिनकी मिसाल दुनिया देती है, जो अपने पति के प्राण वापस लेने के लिये यम के पीछे-पीछे यमलोक तक पहुंच गई थीं। एक ये सावित्री हैं, कलयुग की सावित्री, जिसने अपने प्रमी संग मिलकर अपने पति को बेरहमी से मार डाला। सावित्री ने ही अपने प्रेमी से मिलकर पति की निर्मम हत्या कराई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अभियुक्त शत्रुघन तांती ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूला।

पढ़ें- सनफिक्स को ड्रग्स के रूप में ले रहे बिहार के लोग

Woman killed her husband in Bihar

फतुहा एसडीपीओ अनुज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सावित्री अपने भाई की शादी में फतुहा के मछरियावां आई थी। साले कि शादी को लेकर उसका पति श्रवण भी मछरियावां आया। शादी के बाद सावित्री ने झांसे में लेकर श्रवण को फतुहा लाई। जहां पहले से इसका एक प्रेमी मनोज चौहान जो इसके साथ गाजियाबाद में काम करता है, तैयार बैठा था।

गाजियाबाद में ही मनोज चौहान और सावित्री के बीच प्रेम प्रसंग कायम हो गया था। इस अवैध रिश्तो का श्रवण हमेशा विरोध करता था। पत्नी ने तय कर लिया कि वह पति को रास्ते से हटा देगी। तीनों ऑटो से खुसरूपुर के भूसकी आये। भूसकी में मनोज ने अपने पुराने साथी शत्रुधन तांती को साथ लिया और श्रवण को ताड़ी पिलाने के बहाने बैकठपुर के बाजार में ले गए।

पढ़ें- कन्हैया कुमार और आजादी के नारों का सच

हत्या की रात सावित्री और मनोज चौहान भूसकी में ही ठहरा। 22 अप्रैल की सुबह दोनों निकल गए। डीएसपी के अनुसार अनुसंधान के क्रम में सत्रुध्न पुलिस के हत्थे चढ़ा। कड़ाई से पूछताछ में सत्रुध्न ने सारे राज खोल दी।

डीएसपी ने बताया कि शत्रुधन तांती अपराधी चरित्र का युवक है। इस पर कई संगीन मामले चल रहे हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। जेल में ही सत्रुधन की दोस्ती मनोज चौहान से हुई थी। विवादित होगी 22 अप्रैल को एक अज्ञात शव मिला था। शव का गला घोटा हुआ था तथा शरीर के कई जगह पर घाव के निशान थे। मृतक की पहचान अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के चकजलाल निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+