कमरे का दरवाजा बीवी ने खोला तो देखा- पति किसी और युवती के साथ...जानिए फिर क्या हुआ

पटना। राजधानी पटना में अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी युवती के साथ घर में ही हमबिस्तर होते पकड़ लिया तो पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। बल्कि जान से मारने की कोशिश भी की। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे-बेटियों ने उसकी जान बचाई।

पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मामला परसा बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दी तहरीर के अनुसार, कुरथौल के गायत्री नगर की रहने वाली शोभा देवी ने अपने पति विनोद कुमार के खिलाफ दूसरी लड़की को घर में लाकर रखने और उसके साथ अवैध संबंध कायम करने का केस किया है। तहरीर में बताया गया है कि विरोध करने पर पहली पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति पर कई और गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दोस्त की बहन बताकर दिया धोखा

दोस्त की बहन बताकर दिया धोखा

पीड़ित शोभा देवी ने बताया कि उसका पति छह महीने पहले सपना नाम की एक लड़की को घर लेकर आया और कहा कि दोस्त की बहन है। यहां रहकर पढ़ाई करेगी। उसे जब पति की बातों पर शंका हुई तो उन दोनों पर नजर रखने लगी। एक दिन पति विनोद को सपना के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसने इस नाजायज सम्बन्ध का विरोध किया तो मारपीट करने लगा। शोभा देवी ने परसा बाजार थाना की पुलिस को बताया है कि उसका पति मोबाइल से कॉल कर धमकी भी दे रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

परसा बाजार थानेदार जय प्रकाश ने बताया कि शोभा देवी की शिकायत पर उसके पति विनोद के विरुद्ध मारपीट, हत्या की धमकी देना संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पति विनोद और उसकी प्रोमिका सपना के खिलाफ कार्रवाई करने जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+