तांत्रिक ने 13 साल की बच्ची की लाश को...

पश्चिम चम्पारण। बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा जिले में 13 साल की बच्‍ची के शव के साथ एक तांत्रिक ने दो दिनों तक अंधविश्‍वास का घिनौना खेल खेला। दरअसल मामला यह था कि बच्‍ची की मौत जहरीले सांप के काटने से हो गई। मौत के बाद गमज़दा परिजनों ने शव को पानी में बहा दिया। जलदाह के बाद जैसे ही परिजन घर पहुंचे वैसे ही एक तांत्रिक ने बच्‍ची की लाश को नदी से निकाल लिया और तंत्र-मंत्र व साधना का खेल शुरु हो गया।

What Tantrik did with dead body of girl

दो दिनों तक चले अंधविश्‍वास के इस खेल का पता जब घर वालों को चला तो वो लोग नदी किनारे पहुंचे। वहां उन्‍हें पता चला कि तांत्रिक उनकी लड़की को जिंदा करने की कोशिश कर रहा है। यह जानकर लगभग हजारों की संख्या में लोग तांत्रिक के अंधविश्वास का खेल देखने के लिए नदी किनारे पहुंच गए। दो दिन बाद जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देख तांत्रिक अपना सारा झोला समेट वहां से फरार हो गया। तांत्रिक को भागते देख लोगों को यह विश्वास हो गया कि यह सब एक ढोंग था। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस तांत्रिक के चक्कर में अब तक इस गांव के हजारों लोग फंसे चुके है। तांत्रिक की हकीकत को जानने के बाद वहां उपस्थित हजारों लोगों ने सभी के सामने यह संकल्प लिया कि आज के बाद कुछ भीं हो जाए तांत्रिक पर भरोसा नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+