अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी बिहारी हैं नीतीश कुमार

पटना (मुकुन्द सिहं)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले में चुनावी दौरे पर राजगीर, हिलसा, इस्लामपुर और अस्थावां में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के पास विकास का कोई एजेंडा तो है नहीं, चुनाव सर पर देख वह जुमले बांटने में लगी हुयी है।

पढ़ें- तीसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Nitish Kumar

उन्होंने लोगों से कहा कि जैसे पहले और दूसरे चरण में उन्होंने विवेक से काम लिया और भाजपा के झांसे में नहीं आए, वैसे ही आगे भी न आयें। उन्होंने कहा कि हम अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी हैं; बिहारी हैं।

यह चुनाव बिहार के स्वाभिमान का सवाल है, इज्जत का सवाल है।वहीं इस्लामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव से पहले किये गए वादों में से एक भी आज तक पूरा नहीं हुआ है। न तो काला धन वापिस आया, न ही जनता को 15 लाख रुपये मिल।

इसके अलावा किसानों को जो वादा किया था उसकी कहीं चर्चा भी नहीं हो रही है। आटे-दाल के भाव आसमान छू रहे हैं सो अलग। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में पंचायत चुनाव नहीं हो पाया है और बोलते हैं कि बिहार में जंगल राज है। जबकि अस्थावां विधान सभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास की गारंटी - नीतीश निश्चय के सातों सूत्रों को भी लोगों के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो युवकों को सरकार इंग्लिश और कंप्यूटर एजुकेशन दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+