चारा ने लालू को किया बेचारा, किसके हाथों में होगी लालटेन की कमान?

tejaswi yadav
पटना। 17 साल पुराने चारा घाटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है और अब बस उन्हें सजा मिलने का इंतजार है। सजा का ऐलान होते ही उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। नीतीश ने लगातार दो बार मात खाने के बाद बिहार में आरजेडी की हालत पहले से ही पतली है। ऐसे में लालू के जेल जाने के बाद उन की लालटेन का तेल लगभग खत्म होने की कगार पर है। लालू यादव लगातार हार के बाद बिहार में अपनी जमीन की तलाश कर रहे है। इसके लिए उनकी पार्टी जी-तोड़ मेहनत कर रही है, लेकिन लालू को सजा मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का क्या होगा? कौन उनकी सल्तनत को संभाल पाएंगा ? क्या लालू अपनी पार्टी पर दबदबा कायम रख पाएंगे?

चारा घोटाले में आरोपी करार दिए जाने के बाद लालू को सजा मिलनी तय है। लालू यादव को सजा मिलने के बाद बिहार की सियासी तस्वीर बदल जाएगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि उन्हें सजा मिल जाने पर वे तो राजनीति के लिए अयोग्य हो जाएंगे लेकिन उनके बाद कौन ऐसा योग्य होगा जो उनकी सत्ता संभालेगा। आखिर आरजेडी के उत्तराधिकारी कौन होगा? आखिर लालू के बाद कौन? पिछली बार की तरह पत्नी राबड़ी देवी या फिर उत्तराधिकारी बेटा तेजस्वी। पिछली बार जब लालू यादव चारा घोटाला मामले में जेल गए थे तो उन्होंने पार्टी की कमान पत्नी राबड़ी देवी के हाथों में सौंप दी थी। लेकिन जिस तरह से उनका सबसे छोटा बेटा तेजस्वी यादव राजनीति में तेजी से उभर रहा है माना जा रहा है कि इस पर कमान उसके हाथों में होगी।

पार्टी के अंदरखाने से खबर ये भी है कि लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक शुरु हो गई है। हालांकि इन बैठकों का प्रमुख मुद्दा लालू प्रयाद यादव के सजा होने और जेल जाने की दशा में पार्टी और परिवार को चलाने की रणनीति तैयार करना ही है, लेकिन जो सबसे अहम मुद्दा सामने आ रहा है वो ये कि राजद की कमान कौन संभालेगा? खबर ये बी है कि लालू प्रसाद यादव की इच्छा है कि पार्टी अगला लोकसभा चुनाव उनके बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़े। इसके लिए वो पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से बात कर चुके है।

वैसे पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से तेजस्वी यादव राजनीति में अपना हाथ आजमा रहे है माना जा रहा है कि वो ही राजद के अगले उत्तराधिकारी होंगे। पिछले कई महीनों से बिहार में राजद को फिर से खड़ा करने में तेजस्वी यादव जी जान से लगे हुए है। तेजस्वी ने बिहार में युवाओं को जोड़ने के लिए यंग यादव नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई है, जिससे बड़ी संख्या में स्वजातीय युवा जुड़ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+