मोदी को नीतीश की चुनौती, कहा, 56 इंच का सीना है तो बिहार को विशेष दर्जा देने का वादा पूरा करें
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी पुरानी बातें याद दिलाते हुए उन्हें चुनौती दी है। नीतीश कुमार ने मोदी को उनके लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों की याद दिलाते हुए उनके '56 इंच के सीने' वाले बयान पर कटाक्ष किया।

नीतीश ने संपर्क यात्रा के दूसरे दिन मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अगर आपके पास 56 इंच का सीना है तो कृप्या बिना देर किए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दें। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर मोदी के भाषणों में किए गए वादे की याद दिलाई।
मोदी के धुर विरोधी माने जाने वाले नीतीश ने उनपर हमला करते हुए कहा कि अरे भाई 56 इंच का सीना तो कुछ तो दिखाइए 56 इंच का सीना। जो कहे हैं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे, तो दे दीजिये विशेष राज्य का दर्जा। उन्होंने कहा कि मोदी अपना वादा पूरा करे तो हम भी मान लेंगे की आप अपने वचन के पक्के हैं।












Click it and Unblock the Notifications