क्या उड़न तश्तरी से पटना घूमने आए थे एलियन? जानिए पूरा मामला

पटना (मुकुन्द सिंह)। हमेशा से ही एलियन को लेकर एक पहेली बनी हुई है। यह पहेली-नुमा एलियन कल रात पटना आये थे। वो भी उड़न तश्‍तरी पर। एलियन की दस्तक मात्र से ही शहर में तरह-तरह की बातें होने लगीं। जिसने देखा वह दावा कर रहे हैं कि पटना घूमने एलियन आए थे। पर जिन्होंने नहीं देखा वह इसे बकवास बता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे लोगों का भम्र बता रही है।

Were they alien who came to Patna know the complete story

इस तरह की बात सामने आने के बाद राजधानी पटना में एलियन को लेकर कई तरह के चर्चे होने लगे हैं। आखिरकार ये एलियन क्या होता है। तो पृथ्वी से दूर ग्रहों पर भी दुनिया होती है। क्या एलियन धरती पर आना चाहते हैं। इसी तरह के कई सवाल पिछले 24 घंटों से राजधानी में हर जगह चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान इलाके में कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकेंगंज निवासी रोशन कुमार सिन्हा के साथ साथ कई लोगों ने यह बताया है कि देर रात उनके इलाके में उड़न तश्तरी दिखाई दी।

रौशन कुमार ने यह दावा किया है कि कल देर रात जब वो अपने छत पर बैठे हुए थे तो अचानक आसमान गरजने लगा और जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा तो एक जगमगाता गोला दिखा। तेज गर्जन के साथ उड़ते गोले को देख रौशन अपने फलैट से नीचे उतरे और गार्ड को इस बात की जानकारी दी। तो गार्ड ने भी ऐसी ही बात बताई और कहा कि आसमान में गर्जन के बाद गोलानुमा तश्तरी को उड़ते हमने भी देखा है।

वहीं जब यह लोग अपने घरों से बाहर निकले तो कई अन्‍य लोग भी यह दावा करने लगे कि गोलानुमा तश्तरी उन्‍होंने अपनी आंखों से देखी। वही रोशन कुमार सिन्हा का यह दावा है कि जब इस तरह कि मामले की जानकारी पटना पुलिस कंट्रोल को दी गई तो पुलिस तहकीकात में अपार्टमेंट के गार्ड तथा मोड़ पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उड़न तस्तरी देखने की बात बताई थी। लेकिन अब पुलिस इसे भ्रम बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+