मौसम की खबर- बिहार में धूप, उमस भरी गर्मी
पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान साफ है, सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, "एक-दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।"
पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 28.4 डिग्री व पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications