बिहार में खिली धूप, मौसम रहेगा साफ

पटना। बिहार में शुक्रवार को राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी के अलावा, शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 18 डिग्री और पूर्णिया का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 30 डिग्री, भागलपुर का 28.4 डिग्री और पूर्णिया का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+