बिहार के दरभंगा में जींस पहनने पर लड़कियों को नंगा करने की धमकी, दहशत में लोग
दरभंगा। बिहार की राजधानी पटना के करीब 45 किमी की दूरी पर बसा दरभंगा अप ने खान-पान और मखान के लिए विश्व विख्यात है। लोगों की मीठी मैथली बोली और उनका आदर-सम्मान इसे मधुर मिथिलांचल बनाता है,लेकिन मिथिलांचल का ये हिस्सा आज एक सनकी अपराधी की करतूतों से शर्मसार हो गया है। एक सिरफिरे अपराधी ने यहां लड़कियों के खिलाफ अजीबों-गरीब फतवा जारी कर दिया है।

युवक ने खुलेआम पुलिस को चेतावनी दी है कि लड़कियों के जींस पहनने पर उन्हें नंगा करके सड़क पर फेंक दिया जाएगा। सनकी आपराधी ने एक युवती के साथ दरिंदगी दिखाने के बाद उसे डीएम आवास के बाहर फेंक दिया। संदिग्ध हालत में बेहोश मिली लड़के के पास एक पर्चा भी लिखा था जिसमें एसपी के नाम संदेश था कि जींस पहनने वाली लड़कियों का यही अंजाम होगा।
क्या ऐसे होगी संस्कृति की रक्षा
पर्चा लिखने वाले कथित शख्स राजकुमार ने अपना नाम लिखने के साथ ही खुद को 'भारतीय संस्कृति का रक्षक' बताया है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राजकुमार कौन है और उसका संबंध कहीं बजरंग दल सरीखे संगठनों से तो नहीं है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की रक्षा के नाम पर इस तरह की हरकतें ऐसे संगठन कई राज्यों में करते रहे हैं।
रेप की आशंका
दरभंगा महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने मंगलवार को बताया कि 22 वर्षीय एक युवती सोमवार शाम बेहोशी की हालत में जिलाधिकारी आवास के सामने मिली। युवती को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि युवती को प्रताड़ित किया गया है। युवती के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। युवती के हाथ से एक पर्चा बरामद किया गया है, जिसमें लड़कियों को जींस-टॉप, शर्ट छोड़कर साड़ी और सलवार सूट पहनने की हिदायत दी गई है और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
क्यों छीनना चाहते हैं लड़कियों की आजादी
लड़कियों के पहनावे को लेकर ये कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन रेप और महिलाओं पर होने वाले यौन हिंसा अपराधों को लेकर लोग लड़कियों के पहनावे को ही दोष देते हैं। ऐसे में सवाल ये कि क्या लड़कियों को अपनी स्वेच्छा से पहनावा चुनने का अधिकार नहीं हैं? क्या पहनावा बदल देने के रेप जैसी वारदाते रुक जाएंगी?












Click it and Unblock the Notifications