VIDEO: बिल बढ़ाने के लिए मर चुकी महिला का 48 घंटे तक इलाज करते रहे डॉक्‍टर

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक निजी नर्सिंग होम में दम तोड़ चुकी महिला का 48 घंटे तक 'फर्जी' इलाज किया जाता रहा। ऐसा इसलिए ताकि परिजनों से हॉस्‍पिटल का मोटा बिल वसूला जा सके। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृत महिला की भतीजी ICU में घुस गई और उसने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पुलिस ने अब नर्सिंग होम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

 Patna Hospital treats dead woman for bills

जानकारी के मुताबिक पटना के शिवहर की रहने वाली महिला को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्‍पताल में 6 अगस्‍त को भर्ती कराया गया था। महिला की स्थिति देख 14 अगस्‍त को उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया। जब परिजनों ने महिला को देखने की बात कही तो अस्‍पताल प्रबंधन की तरफ से यह कहकर मना कर दिया गया कि उसकी हालत बेहद नाजुक है।

इसी बीच लड़की ने वीडियो बना लिया। हालांकि हॉस्‍पिटल की तरफ से लड़की का मोबाइल फोन तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन तबतब उसने इसे वायरल कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और बताया है कि महिला की लाश को आईसीयू में रखकर बिल बढ़ाया जाता रहा। नर्सिंग होम ने उन्हें सच नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+