बिहार पुलिस के करोड़पति कांस्टेबल के 9 ठिकानों पर छापेमारी, अकूत संपत्ति देखकर हर कोई हैरान

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नीतीश सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। आईपीएस, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित डीटीओ और अन्य लोगों के यहां छापेमारी के बाद अब बिहार में एक कांस्टेबल के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अनुसंधान इकाई ने पटना जिला पुलिस बल के जवान और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कांस्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज के 9 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

vigilance did raid on residence of constable

कांस्टेबल पद पर तैनात धीरज के खिलाफ आय से अधिक करोड़ों रुपये की संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी। इस मामले में धीरज के विरुद्ध बीते सोमवार को ही आर्थि अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद मंगलवार को एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। धीरज पर आरोप है कि उसने खुद और परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति अर्जित की है। सिपाही नरेंद्र कुमार धीरज के पटना, आरा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर स्थि गांव, अरवल आरा जैसे कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

ईओयू की इस रेड के चलते प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। आरा के एक ही इलाके विष्णु नगर, भेलाई रोड में धीरज के कई भाईयों के प्लॉट और जमीन हैं। पटना के बेउर इलाके में स्थित महावीर कॉलनी में भी जब ईओयू की टीम पहुंची तो आलीशान मकान देखकर दंग रह गई। टीम को धीरज के घर से कई बेशकीमती सामान भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+