मोदी लहर से घबराए नीतीश, कहा झारखंड में भाजपा की सरकार बनना कोई खबर नहीं
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत से घबराए हुए हैं। नीतीश जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घोरने के लिए महामोर्चा बनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं मोदी लहर में भाजपा विरोधी सत्ता से बाहर होते जा रहे हैं।

झारखंड चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि 14 सालों बाद यहां स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है, लेकिन इस बात को नीतीश खबर नहीं मानते। झारखंड चुनावी नतीजों पर जब एक पत्रकार ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा उन्होंने चिढ़ते हुए बस इतना कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनना कोई खबर नहीं है। झारखंड चुनावी नतीजों के बाद नीतीश ने कहा कि भाजपा झारखंड में जितनी सीटों की उम्मीद कर रही थी उतनी सीटें नहीं पा सकी। भाजपा की जीत से नीतीश हताश दिखे।
गौरतलब है कि झारखंड में झारखंड विधानसभा चुनावी नतीजों में अब तक आए नतीजों के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा 38 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को कुल 7 सीटें ही मिलीं। वहीं अब तक सरकार में रही झारखंड मुक्ति मोर्चा को कुल 18 सीटें मिली हैं। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें है।












Click it and Unblock the Notifications