बिहार: वेलेंटाइन-डे पर एक्स-गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को बीच सड़क पर पीटा और फिर...

पटना। वेलेंटाइन-डे वीक के दौरान बिहार के पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक पूर्व प्रेमिका को अपने पुराने प्यार की याद नहीं रही और उन्होंने बीच सड़क पर जमकर तमाशा किया। युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को सरेआम चप्पलों से पीट डाला।

पूर्व-प्रेमी को सरेआम पीटा

पूर्व-प्रेमी को सरेआम पीटा

जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के बोरिंग रोड इलाके का है। यहां शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्व प्रेमी-प्रेमिका के बीच सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गई। इस दौरान युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को सरेआम चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। युवती से मार खाये प्रेमी ने भीड़ को देखकर अपनी पूर्व प्रेमिका पर हाथ नहीं उठाया। उसने सफाई दी कि युवती के मौजूदा बॉयफ्रेंड के कहने पर उसने अपने प्यार की तिलांजलि दे दी थी।

युवती को बदनाम कर रहा था पूर्व प्रेमी

युवती को बदनाम कर रहा था पूर्व प्रेमी

हालांकि झगड़े की मूल वजह युवती का गुस्सा था। युवती का आरोप है कि उसका ये पूर्व प्रेमी फ्रेंड सर्कल में उसके बारे में दुष्प्रचार कर उसे बदनाम करने पर तुला है। बहरहाल पूर्व प्रेमी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर कई तरह के आरोप लगा रहा है और अब पुलिस में जाने की बात कह रहा है।

पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए पकड़ा

पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए पकड़ा

14 फरवीर को भी बिहार के पटना शहर में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। यहां एक पति को अपनी प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाना महंगा पड़ गया। युवक अपनी प्रेमिका के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे देख लिया। इसके बाद पटना के बेली रोड पर जमकर तमाशा हुआ। पति-पत्नी के बीच सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गई। पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे युवक की हालत खराब हो गई। इसी दौरान सड़क पर हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक के दारोगा भी पहुंच गए और झगड़ा कर रहे पति-पत्नी को अलग किया। पत्नी ने पुलिस के सामने ही कई गंभीर आरोप लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+