कुंआरी लड़कियों के फोन रखने पर लगेगा भारी जुर्माना: पंचायत

हालांकि, बिहार पंचायती राज मंत्री भीम सिंह ने कहा कि पंचायत को मोबाइल का प्रयोग करने वाली लड़कियों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें इनका प्रयोग करने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है। सिंह ने कहा, "अगर इस संबंध में लड़कियों या गांव से किसी भी शख्स की शिकायत आई तो सरकार पंचायत के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी।"
पहले भी बिहार में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले औरंगाबाद जिले में पंचायत ने स्कूली छात्राओं के फोन प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया था। यही नहीं छात्राओं को 'उत्तेजक' कपड़े न पहनने के लिए कहा गया था।
बिहार के अलावा हरियाणा की पंचायतों ने भी कुछ विवादास्पद फैसले दिये हैं जिनमें फास्ट फूड पर प्रतिबंध लगाना और युवाओं को मोबाइल के इस्तेमाल पर रोंक लगाना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications