लाइट बुझाकर गिलास में जूस पीजिए, शराब जैसा फील आएगा: नीतीश कुमार
पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब के लिए बेचैन लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक खास सलाह दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि 'इतना बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है, इसको एक या दो पेग के लिए क्यों बरबाद करें? लाइट बंद करिए और जूस पीजिए। आपको बिल्कुल वैसा ही अहसास होगा जैसा की आपने शराब पिया हो।'

शराबबंदी पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार से शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ता जाएगा। यह रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में कई तरह के लोग हैं जो तरह-तरह की बातें करते रहते हैं। मुझे ऐसे लोगों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से पूरे देश में शराबबंदी करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि हो सकता है बिहार में आने वाले समय में शराबबंदी को और ज्यादा कड़ाई से लागू किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications