पटना: बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, कैश से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश
Bihar

बाइक को ओवरटेक कर रोका
व्यवसाई पुरुषोत्तम गुप्ता गांधी मैदान थाना इलाके के दलदली रोड के रहने वाले थे, जिनकी पटना में 3 दुकाने हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना के प्रमुख प्रतिष्ठानों में से एक पाल स्वीट्स के मालिक शनिवार रात तकरीबन 8 बजे अपने घर से डाकबंगला की ओर अपनी बाइक से आ रहे थे। वो मौर्या होटल और सीपी ठाकुर काम्प्लेक्स के बीच ही पहुंचे थे कि बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक दिया।

लूट के विरोध में सिर में मारी गोली
रोकते ही बदमाशों ने पुरुषोत्तम गुप्ता के पास कैश से भरे बैग को लूटने की कोशिश की। पुरुषोत्तम गुप्ता ने जैसे ही अपने बैग को बचाने की कोशिश की, एक बदमाश ने उनके सिर में सीधे गोली मार दी और कैश से भरा बैग लूट फरार हो गए। सिर में गोली लगते ही पुरुषोत्तम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। फ्रेजर रोड पर अचानक हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले दो खोखे
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली डीएसपी राजेश कुमार और कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications