ठाकरे जी महाराष्ट्र किसी के बाप की जागीर नहीं: तेजस्वी
पटना (मुकुन्द सिंह)। फासीवादी राजनीति कर अपना वजूद बचाने का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर आग उगली है। महाराष्ट्र में गैर मराठियो के ऑटो रिक्शा जला देने की उनके फरमान की बिहार में सभी दलो के नेताओं ने एक स्वर में आलोचना की है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज ठाकरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और देश किसी के बाप की जागीर नहीं है कि वह जो कहेंगे वही होगा। पढ़ें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल की बात

उन्होंने कहा कि राज इससे पहले भी गैर मराठों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। तो भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा ने कहा की संपूर्ण दोष का कोई भी व्यक्ति ऐसे बयानों की प्रशंसा नहीं कर सकता। इस लोकतांत्रिक देश में कोई भी व्यक्ति कहीं भी आ जा सकता है। और उन्होंने कहा कि अगर उत्तर भारत के लोग नहीं होंगे तो महाराष्ट्र ठहर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications