तेज प्रताप ने नंगे पैर चलकर निकाली जनशक्ति यात्रा, राजद में उपेक्षा पर कहा- मेरी लोकप्रियता से जलते हैं लोग

पटना, 11 अक्टूबर। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और छोटे भाई तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं। वे बिना नाम लिए उन पर लगातार हमला बोल रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने अपना अलग संगठन छात्र जनशक्ति परिषद भी बना लिया है जिसके बैनर तले उन्होंने सोमवार को जनशक्ति यात्रा निकाली। हालिया बवाल तब शुरू हुआ जब बिहार के उपचुनाव के लिए राजद ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट निकाली। इसमें लालू प्रसाद यादव का तो नाम है लेकिन राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती का कहीं नाम नहीं। इसको लेकर तेज प्रताप यादव नाराज हो गए। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में यहां तक कह दिया कि मुझे लोग दूसरा लालू बोलते हैं जिससे मेरे विरोधी जलते हैं।

'विरोधी जलते रहें, मुझे कोई रोक नहीं सकता'

'विरोधी जलते रहें, मुझे कोई रोक नहीं सकता'

निजी चैनल बिहार तक से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं अपने पिताजी की तरह जय प्रकाश नारायण की विचारधारा को लेकर चल रहा हूं। लोग मुझे दूसरा लालू कहते हैं। मेरी इस लोकप्रियता से कई लोगों को जलन होती है और वो मुझे रोकने की कोशिश में है। लेकिन मुझे कोई रोक नहीं सकता। मैं हीरा हूं, अंधकार में भी चमकता रहूंगा। राजद में उपेक्षा किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे छात्र और जनता के बीच जाकर उनके लिए काम करते रहेंगे।

'मां और बहन का नाम स्टार प्रचारक में होना चाहिए था'

'मां और बहन का नाम स्टार प्रचारक में होना चाहिए था'

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर मैं दुखी नहीं हूं लेकिन मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम उसमें क्यों नहीं है? नवरात्र में जब नारी शक्ति की पूजा होती है, ऐसे समय में पार्टी में ऐसा हुआ है। नारी सम्मान को देखते हुए उनका नाम लिस्ट में होना चाहिए था। जिन लोगों ने ऐसा किया है उनको माफी मांगनी चाहिए।

'पिता लालू बिहार में आएं तो पहले...'

'पिता लालू बिहार में आएं तो पहले...'

कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने कहा था कि पिता लालू को दिल्ली में पार्टी के कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा है लेकिन खुद लालू ने इस बात को नकार दिया था। लालू ने कहा था कि डॉक्टर की देखरेख में हूं, सेहत में सुधार होगा तो बिहार लौटूंगा। इस पर टिप्पणी करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो पहले बिहार आ तो जाएं, आएंगे तो बिहार की जनता के लिए यह सौगात की बात होगी।

तेज प्रताप की जनशक्ति यात्रा

तेज प्रताप की जनशक्ति यात्रा

सोमवार को तेज प्रताप यादव ने समर्थकों के साथ गांधी मैदान से लेकर चरखा समिति तक जनशक्ति यात्रा निकाली। इस दौरान वे नंगे पैर चले और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिता लालू प्रसाद ने जेपी आंदोलन में भाग लिया था। इसी तरह वे शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाएंगे। यह भी कहा कि छात्रा और जनता ही उनकी पार्टी है और इनके साथ मिलकर ही वो काम करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+